कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता चरवाहा की नाले में सड़ी-गली लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि 4 दिन पहले तबियत खराब होने पर चरवाहा गांव जाने के नाम से निकला हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा करीब 1 माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

