जशपुर : जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ने में जशपुर पुलिस को सफलता मिली है। बीते एक महीने में तकपरा, दोकडा और झारखंड के कुरडेग थाना क्षेत्र मे 7 चोरी के घटना को अंजाम दिया था। जिसमे जशपुर पुलिस आरोपी से लगभग 50 लाख की संपत्ति नगद, जेवर सहित मोटरसाइकिल जब्त किया है। बता दें कि इन सभी चोरी का मास्टरमाइंड गुमला झारखंड के निवासी सैफअली निकला जो अपने मामा के यहां तपकरा गांव में रहकर वारदात को अंजाम देता रहा। सैफ ने कुछ चोरियां रंजिशवश भी की है। पूछताछ में आरोपी सैफ ने बताया कि अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, बाइक, नकदी 131165 रूपए , लोहे का रॉड व पलाश जब्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

