जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सहि तीन लोगों को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपिया महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अकलतरा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी महिला जयंती साण्डे 44 वर्ष निवासी ग्राम परसाही बाना व उसका प्रेमी प्रेम सागर रत्नाकर 47 वर्ष निवासी ठड़गाबहरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि 4 सितंबर की सुबह 8 बजे मृतक संजय साण्डे 33 वर्ष, पति संतकुमार साण्डे 42 वर्ष एवं जितेन्द्र सोनकर 35 वर्ष मछली मारकर तीनो संतकुमार साण्डे के घर आये। संजय साण्डे तथा जितेन्द्र सोनकर अपने-अपने घर चले गये। तब जयंती साण्डे अपने पति संतकुमार साण्डे को अपने घर में पहले से जहर मिलाकर रखें देशी शराब को अपने पति को पीने के लिए दे दिया। इसी बीच संजय साण्डे, जितेन्द्र सोनकर आ गये, तो संतकुमार सांडे ने देशी शराब को लेकर अपने घर के पीछे गया तथा तीनो आपस में शराब को पियें।
शराब को पीने के बाद तीनों पानी-पानी लाओ कहकर छटपटाने लगे। तबियत अधिक खराब होने से उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले गये, जहां डाक्टरों द्वारा संतकुमार खाण्डे एवं संजय कुमार साण्डे को मृत घोषित कर दिया तथा जितेन्द्र सोनकर को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किये थे, जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र सोनकर का भी मृत्यु हो गया। पूछताछ में महिला जयंती सांडे ने बताई कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से अपने प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिलाई थी और जहरीली शराब को अपने पति को पीने के लिए दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

