महासमुंद : जिले के पिथौरा थाना के ग्राम ठाकुरदिया में एक दिल दहला देने का मामला प्रकाश में आया है। यहां नशे में धूत कलयुगी पिता ने अपनी ही 5 साल के बेटे की दोनों आंखे फोड़ कर पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। घायल मासूम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीती रात्रि गजानंद सिन्हा जो नशे का आदि है। अपनी मां रूखमणी सिन्हा से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसा नहीं दिया तो आरोपी अपनी मां को जान से मार दूंगा कह कर उसे दौड़ने लगा। इसकी बीच नशे में धूत गजानंद सिन्हा की नजर घर के आंगन में बैठे अपने 5 साल के बेटे जयकुमार पर पड़ी। गुस्से में तमतमाए गजानंद सिन्हा ने अपने बेटे को पकड़ कर पास में ही रखे धारदार हथियार परसुल से बेटे की दोनों आंखे फोड़ दी। बच्चें को आरोपी पिता के कब्जे से छुड़ा कर पिथौरा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से बच्चें को डॉक्टरों ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, वहां उसका इलाज चल रहा है।

