बिलासपुर : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा में कल शाम सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मामले को जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर एक युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर रही है। बता दें कि मृतक भगवानराम विश्नोई राजस्थान का रहने वाला था। वह मुंदड़ा नामक निजी फार्म हाउस में सब्जी भाजी की खेती करता था। पुलिस सब्जी के लेन-देन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा कि कार सवार युवकों ने पहले किसान का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिजन ने इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश से एक आरोपी गुलशेर अहमद को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

