कवर्धा : जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंडा थाना प्रभारी राजेन्द्र राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान तखतपुर जिला बिलासपुर के निवासी होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही नाम समेत अन्य जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के सरपंच ने थाना में जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है। किसी दूसरे जगह में हत्या कर शव को यहां झाड़ियों में लाकर फेंका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

