बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियार खोर में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे की ग्राम अंधियार खोर निवासी अनीता साहू 40 वर्ष आज सुबह घर में झाड़ू पोछा लगा रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने पैर पर काट लिया, वहीं गंभीर रूप से महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह साफ-सफाई करते समय घर की सिढी के पास अनजाने में महिला का सांप पर पैर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डस लिया। वह जोर-जोर से चिल्लाई तब तक घर वाले आ गए, वहीं महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

