जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना पुलिस की टीम ने ग्राम ढाबाडीह में हुए अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम ढाबाडीह निवासी श्रवण कुर्रे 50 वर्ष का शव घर के बाहर खाट पर मिला था। जिसमें पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक घटना वाले दिन शाम 6 बजे गांव में ही रहने वाला राजकुमार खुंटे के साथ पार्टी मनाने गया था। जिससे पुलिस ने आरोपी राजकुमार खूंटे 40 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उसने बताया कि मृतक श्रवण हम दोनो 4-5 वर्ष पूर्व कमाने खाने गुजरात गये थे, जहां मृतक मेरे से मारपीट किया था और माथे पे चोट लगा था। उसी रंजिश को लेकर रात्रि में श्रवण कुर्रे अपने घर के परछी में खाट में सो रहा था, तो उसके ऊपर लोहे की टांगी से हमला कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद टंगिया को लीलागर नदी किनारे में फेंक देना बताया। जिससे पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर टंगिया बरामद कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

