रायपुर : राजधानी के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम उपरवारा में एक किशोर ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मृतक का नाम हिमांशु साहू 14 वर्ष ग्राम उपरवारा का रहने वाला थ। जो कल शाम से लापता था, जिसकी लाश ग्रामीणों ने आज सुबह पेड़ पर लटकती देखी तो इसकी सुचना परिजनों और पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले में हत्या या फिर आत्महत्या की जाँच में जुट गई है।

