जशपुर : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के जोगपाल स्कूल के पास एक खेत में 11 वर्षीय किशोर का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे को कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह बच्चा आज तड़के खिड़की से कुद कर भाग निकला था। बता दें कि दोपहर एक खेत में अज्ञात किशोर बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी। बच्चे की पहचान सरईटोला गांव निवासी सावन नामक पहाड़ी कोरवा बच्चे के रूप में हुई। बताया जाता है कि एक माह पूर्व बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इसके परिजनों ने गांव में ही नीम हकीम डाक्टर से इलाज कराया था। इस बच्चे की अचानक हालत बिगड़ने के बाद उसे शुक्रवार को पत्थलगांव अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार तड़के यह बच्चा अचानक गायब हो गया। इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी। इसके बाद नग्न अवस्था में मिले बच्चे के शव की जांच में पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने मृत बच्चे के परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा कराकर शव को सौंप दिया। वहीं मामले को जांच में लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

