रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी घमासान शुरू हो चूका है ,आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है और सराईपाली में उनका दौरा भी है इससे पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। जानकरी के अनुसार टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता श्याम तांडी कांग्रेस का हाथ थामने वाले है। बता दें कि सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा नेता श्याम तांडी आज कांग्रेस में शामिल होंगे। जानकरी के अनुसार टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज थे भाजपा नेता श्याम तांडी अब सीएम भीपेश बघेल दिलाएंगे शपथ।

कुछ दिनों पहले भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे जिसमे सराईपाली से सरला कोसरिया को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है जिसके बाद नाराज भाजपा नेता ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से पहले ही इतिफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे श्याम तांडी ने अमित शाह के सरायपाली दौरे से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. श्याम तांडी सैकड़ों कार्यकताओं के साथ आज रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश करेंगे। 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है l

