रायपुर : राजधानी रायपुर में जिस दिन लोग रक्षाबंधन की खुशियां मना रहे थे और भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को मना रहे थे वहीँ दूसरी तरफ एक ऐसा घिनौना काम हुआ है जिसे जानकर सिर्फ राजधानी रायपुर ही नहीं पूरा प्रदेश, पूरा देश शर्मसार हो जाएगा। राजधानी रायपुर में 2 सगी बहनों के साथ 10 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का बेटा भी गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ घर लौट रही थी। तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दोनों सगी बहनों के साथ गैंग रेप किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा है जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

