रायपुर/सोमन साहू : किसान नेता पारस साहू ने छत्तीसगढ़ सहित देश में नए बड़े बांध बनाने की पुरजोर मांग किया है ग्लोबल वार्मिंग तथा मौसम की बेरुखी से इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के कई तहसील तथा भारत के अनेक राज्य गंभीर सूखे से प्रभावित है जहां 25 से 55% तक कम बारिश हुई है ऐसी स्थिति में अनाज उत्पादन तो दूर गंभीर पर जल संकट का सामना भी करना पड़ सकता है भारत के सभी हिस्से में ट्यूबवेल के माध्यम से भूजल दोहन किया जा रहा है जिसके कारण अनेक हिस्सों में भूजल का स्तर काफी गिर गया है राज्य तथा केंद्र सरकार को सिंचाई तथा पेयजल में आत्मनिर्भरता हेतु यथोचित कार्यवाही कर नए बांध निर्माण तथा पूर्व निर्मित बांधों में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है छत्तीसगढ़ में भी गंगरेल जैसे बड़े बंद पानी की पूर्ण आपूर्ति करने में हांफ जाती है क्योंकि इसी बांध से भिलाई इस्पात संयंत्र सभी प्रमुख शहर मैं पेयजल तथा उद्योग धंधों को पानी दिया जा रहा है क्षेत्र में कम वर्षा होने पर सिंचाई के लिए समय पर पानी नहीं मिल पाता जिससे अकाल की स्थिति निर्मित होने लगती है इस समस्या का शत प्रतिशत निदान गंगरेल बांध के ऊपरी हिस्से बारूका बांध जो वर्षों से बनना प्रस्तावित है जिसे पूरा कर तथा इस बांध से गंगरेल बांध तक कम लागत में नहर से पानी ले जाकर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जा सकती है सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह होगा आने वाला गंभीर जल संकट से बहुत हद तक बचा जा सकता है क्या प्रमुख राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्थान देकर पूरा करने की कोशिश करेंगे या अनावश्यक वोट के लिए रेवड़िया ही बांटते रहेंगे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

