रायपुर : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 2 सितंबर को होगी। 2 सितंबर की शाम 6 बजे से ये बैठक सीएम हाउस में होगी। कैबिनेट को लेकर चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन ने सूचना भेज दी है। बैठक में कुछ अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी सरगर्मियों के बीच हो रही इस कैबिनेट से कई वर्गों को बड़ी उम्मीद है, लिहाजा इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।


