रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को खाते में 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। वहीं मंत्री अमरजीत भगत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है। इसके जरिए जिन बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है, उनको 2500 रुपए प्रति महीना दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि इस योजना के तहत अप्रैल महीने से अब तक 146 करोड़ 98 लाख से ज्यादा की राशि बेरोजगार युवाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

