धमतरी/दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ रविवार को एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है। प्रदेश के दो जिलों में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धमतरी जिले में एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया गया है। एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नक्सली को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 200 से 250 गोलियां चली। एसपी प्रशांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। पूरा मामला बोरे थाना का मामला है। वहीँ एक और नक्सली कार्रवाई दंतेवाड़ा जिले में हुई है जहां एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नक्सली के पास से बम और विस्फोटक, तीर बरामद किये गए हैं। पूरा मामला, अरनपुर थाना क्षेत्र का है। बस्तर फ़ाईटर्स दन्तेवाड़ा, सीआरपीएफ़ 111 वी वाहिनी DRG की टीम ने कार्रवाई की है।

