बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम नहर में युवक की लाश बहते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि रविवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक युवक की लाश बह रही है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सोनू मौर्य 37 वर्ष ग्राम ढेंका थाना तोरवा के रूप में हुई है। मृतक नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणो का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को सुबह किया जाएगा।

