बिलासपुर : जिले के सत्यम चौक, बुधवारी बाजार और शनिचरी बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 6 दुकानों पर हाथ साफ कर दिया। जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो उनकी नींदे उड़ गई। पुलिस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बता दें कि सिविल लाइन थाने से महज कुछ दूर स्थित सत्यम चौक से अग्रसेन चौक जाने वाली मेन रोड स्थित वर्ल्ड ऑफ टाइटन के नाम से घड़ी का शो रूम है। उसके बाजू में ही कमलेश ट्रेडर्स और मान्यवर रेडीमेड शॉप भी है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने यहां चार दुकानों को निशाना बनाया। छत और दुकान के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इन चारों दुकानों के गल्ले में रखे नगदी पैसों को चोरी किया है। चोरी गई पैसों का दुकान संचालक हिसाब बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए चोरी किया है। इसके अलावा चोरों ने बुधवारी बाजार के मेडिकल स्टोर और शनिचरी बाजार की दुकानों को भी निशाना बनाया है।
एक साथ हुई चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस की टीम इन मामलों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बीती रात पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। देर रात करीब 11. 30 बजे तक पुलिस अफसर व जवान शहर के चौ-चौराहों पर तैनात थे। वहीं, सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या खुद अपने इलाके में पूरी रात गश्त कर रहे थे। फिर भी चोरों ने मेन रोड की दुकान को निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

