रायपुर : बीती रात आजाद चौक थाना क्षेत्र के राजकुमार कॉलेज के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रोड में अपनी चारपहिया वाहन पर केक रखकर एक व्यक्ति जिसका जन्मदिन था वह तलवार से केक काट रहा था तथा अन्य व्यक्ति भी अपने हाथों में तलवार लेकर लहराते हुए अनैतिक भाषाओं का प्रयोग कर डांस कर रहें थे जिसका विडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए आरोपी मोहसीन खान 30 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा, शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान 38 वर्ष निवासी कैलाशपुरी, सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल 30 वर्ष निवासी राजातालाब, निजामुद्दीन उर्फ युसुफ 38 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा एवं सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला 30 वर्ष निवासी राजातालाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार एवं चारपहिया वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 283, 34 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया जाता है कि सभी आरोपी आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के है, जो पूर्व में भी अनेकों प्रकरणों में जेल जा चुके है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

