कांकेर : जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के देवपुर में एक महिला ने खुद अपने ही हाथों से अपने पति की हत्या कर दी। बताया जाता हे कि वह अपने पति के शराब पीने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इससे तंग आकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के घर जाकर बताई कि मैंने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीवी 1 की रहने वाली शांति धरामी को पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रोज शराब पीकर आता था और यह आरोपित महिला को अच्छा नहीं लगता था। घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर आया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

