रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर पर ईडी ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की गई थी। विनोद वर्मा ने आज राजीव भवन में प्रेसवार्ता की और ED की छापेमारी पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विनोद वर्मा ने कहा कि कल मेरे घर पर लूट और डकैती हुई है। छापे के दौरान उनके घर से जब्त गहने और नगद आदि की जानकारी देते हुए वर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान हम बार-बार ईडी के अफसरों से छापे का आधार पूछते रहे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। मेरे घर में जो कुछ भी है मेरी कमाई का है।
वर्मा ने बताया कि उनके घर से कुल 2 लाख 55 हजार 300 रुपये नगद मिला। इसमें कुछ पैसे मेरे बेटे की शादी के रिसेप्शन में मिले हुए थे, वो पैसे वैसे ही लिफाफो में बंद थे। लिफाफो में रखे रुपये की पूरी जानकारी हमने ईडी को दी। उन्होंने बताया कि 2005 के पहले तक मेरी स्थिति गहने खरीदने की नहीं थी, उसके बाद से अब तक जितमे भी गहने खरीदे उनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी गहनों के बिल हमने ईडी को दिया। 6 ऐसे गहनों का भी बिल दिया जो गहने हमने अपने किसी रिश्तेदार को उपहार में दिए थे। बिल दिखाने के बावजूद ईडी पूरे गहने जब्त कर ले गई।
विनोद वर्मा ने कहा कि, भाजपा का प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे चुनाव लड़ना चाह रही है, इसलिए जानबुझ कर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले और मुख्यमंत्री के करीबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने दावा किया कि मैंने आज तक ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से मेरी पार्टी, सरकार या मुख्यमंत्री की छवि पर दाग लगे। ईडी के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर ईडी मेरे खिलाफ कोई भी सबूत ले आए।
LIVE: महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता(राजीव भवन, रायपुर) #डर_गई_भाजपा https://t.co/JWGgtKPnmR
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) August 24, 2023

