रायपुर : छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी डेंगुर फूटु अब राजधानी रायपुर के बाजार में पहुंच चुकी है। सावन के महीने में आने वाले इस डेंगुर फूटु खाने में जीतनी लजीज है, उतना ही इसके दाम भी अधिक होता हैं। सिर्फ बाजारों में मिलने वाली सब्जी इन दिनों बाजारों में 800 रुपए किलों में बिक रही है। वहीं दूसरी ओर इसे बड़ी संख्या में लोग खरीद भी रहे हैं।
बता दें कि डेंगुर फुटु मशरूम प्रजाति का होता है। ये बारिश के मौसम में एक डेढ़ महीने ही आते है। खास बात यह है कि बाजार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है, यानी एक-डेढ़ घंटे में खत्म। इस सब्जी की इतनी मारामारी इसलिए है, क्योंकि मशरूम प्रजाति का फुटु बारिश में सिर्फ एक-डेढ़ महीने ही मिलेगा, उसके बाद सालभर गायब हो जाता है।
दरअसल डेंगुर फुटु मशरूम की ही एक प्रजाति है। इस सब्जी की पैदावार पेड़ पौधों और कीटों पर उगती है। इस कीटो व पेड़ पौधों से इनका क्या संबंध है इसे आज तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। इसे लिए इसे कृत्रिम रूप से नहीं उगाया जा सकता। इसलिए इसकी कीमत अधिक होती है और ये सिर्फ बरसात के मौसम में ही आते है।

