रायगढ़ : जिले के जेएसपीएल पतरापाली के एसएमएस 2 प्लांट के फर्नेस में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुआ है। जिसमे फर्नेस में ब्लास्ट होने से हेवी लोडर ऑपरेटर वाहन में बैठे-बैठे ही बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि चीनी लाल पटेल 47 वर्ष सरायपाली नगर निगम क्षेत्र के रहने वाला था। वह वर्षाें से जिंदल में कम्पनी कर्मचारी के रूप में हेवी लोडर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। चीनी लाल रोजाना की तरह सोमवार रात्रि में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। जहां रात्रि में दिनचर्या के कामकाज के तहत एसएमएस-2 प्लांट के फर्नेस में अपने हेवी लोडर वाहन से कच्चा माल डाल रहा था। इस दौरान करीब रात 3 बजे फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद कंपनी के डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए। इधर इस भयानक हादसे में चीनी पटेल को संभलने व भागने का मौका ही नहीं मिला। जिसकी वजह गर्म लावा में गाड़ी में बैठे बैठे ही चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन प्लांट के कर्मचारियों ने इमरजेंसी अलार्म बजाकर इसकी सूचना प्रबंधन व अन्य रेस्क्यू टीम को दिए। जिसके बाद दलबल के साथ उच्च अधिकारियों से लेकर बचाव टीम मौके पर आई। वहीं फायर कर्मचारियों ने घंटो मशक्कत के बाद चीनी को किसी तरह से बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी मौत दर्दनाक अवस्था में हो गई। बहरहाल तड़के सुबह शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

