रायपुर : 5 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड पास गांजा के साथ रंगेहाथ आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपी मूलत: जबलपुर मध्य प्रदेश का निवासी है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना टिकरापारा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही की है। आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर मध्यप्रदेश तस्करी करना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 60,000/- रुपए है।
गिरफ्तार आरोपी
- अमित ठाकुर पिता शिवप्रसाद ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम धमनी थाना पाटन जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
- सौरभ सिंह उर्फ अनिकेत सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी ग्राम मातनपुर खिरमई माता मंदिर के सामने थाना बेलखड़ा जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
कार्यवाही में निरीक्षक अमित बेरिया थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. भूपेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

