रायपुर : नवजीवन मूक बाधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। कक्षा 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि खरगे को जब यह तस्वीर दी, तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

