महासमुंद : जिले की सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर लग्जरी कार से गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया है। बता दें कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिले के सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा से मध्य प्रदेश गांजा तस्करी कर ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम समीर शेख निवासी चेतनपुर उज्जैन और मुज्जफर हुसैन निवासी आजादपुरा उज्जैन है। पुलिस ने तस्करों के कार क्रूज वाहन की डिक्की से डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 37 लाख 50 हजार रूपए के आसपास है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

