Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुत्ते ने रेप किया, 700 मर्दों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल… पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर पीड़ितों का सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने की अपील, सीएमएचओ चौधरी ने बताए बचाव के उपाय
    कारोबार

    डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने की अपील, सीएमएचओ चौधरी ने बताए बचाव के उपाय

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : बरसात का मौसम शुरू होते ही वेक्टर जनित रोगो के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में मुख्य रूप से मलेरिया एवं डेंगू के प्रकरण अधिक आते है। रायपुर जिला मलेरिया की दृष्टि से कम इन्सीडेंस वाले जिलो में आता है। डेंगू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सजग रहते हुये कार्य कर रहा है।

    डेंगू से बचाव

    जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण ईकाई द्वारा जिले में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया गया तथा इसमें डेंगू वेक्टर एडिज के ब्रीडिंग को खतम करने के लिए सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई। टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डेंगू के प्रति समुदाय में जनजागरूकता का प्रयास किया गया तथा जुलाई माह से प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण मितानिनों को जन समुदाय के सहयोग से प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने के निर्देश दिये गये।

    इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, डेंगू के जांच हेतु सभी विकासखण्डों तथा शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में डेंगू रैपिड किट उपलब्ध है। जिसमें धनात्मक आने पर सैम्पल एलाइजा टेस्ट हेतु भेजा जाता है। जिला अस्पताल पण्डरी रायपुर में डेंगू मरीजो के लिए वार्ड बनाया गया है।

    जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण ईकाई द्वारा रैपिड किट में धनात्मक पाये जाने पर धनात्मक मरीज के आस-पास 100 घरो में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही करते हुये टेमीफास नामक लार्वी साइड डाला जा रहा है। सामुदाय में जनजागरूकता की जा रही है। पम्पलेंट एवं पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डेंगू बुखार एक आम वायरस जनित संचारी रोग है जो एडिज मच्छर के काटने से फैलता है।

    डेगू के लक्षण :

    अचानक तेज बुखार, सिर दर्द वमांसपेशियों तथा जोड़ो में दर्द होना ।

    आखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना।

    आंतरिक रक्त स्त्राव ।

    त्वचा पर चकते उभरना।

    गंभीर मामलों में नाक मुह मसूड़ो से खून आना ।

    डेंगू से बचने के उपाय :

    डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडिज रूके हुये साफ पानी में पनपता है। इसलिएप्रति सप्ताह ड्राई डे अवश्य मनाएं। जैसे- कूलर, पानी की टंकी, फिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुये बर्तन एवं टायर इत्यादि में पानी जमा न होने दें।

    पानी से भरे हुये बर्तनों व टंकियों आदि को ढक कर रखें। कूलर को सप्ताह में एक दिन आवश्यक रूप से सफाई करें एवं सुखाएं।

    दिन में काटता है यह मच्छर :

    यह मच्छर दिन के समय काटता है। अतः ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढके । डेंगू के उपचार हेतु कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामाल टेबलेट ले सकते हैं। डेंगू होने पर डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू घातक भी हो सकता है। समय पर उपचार न होने से जान भी जा सकती है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडिज प्रजाति का होता है ।

    ऐसे पनपते हैं एडिज मच्छर :

    डेंगू एडिज मच्छर को अपने अंडे देने के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। एडिज मच्छर के अंडे कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकते है। डेंगू होने पर घबराये नहीं, पास के स्वास्थ्य केन्द्रो में जायें। सोते समय मच्छरदानी लगायें।

    रायपुर जिले में डेंगू की स्थिति :-

    वर्ष 2021 में एलाइजा धनात्मक प्रकरण पाये गये थे 620 – वर्ष 2022 में एलाइजा धनात्मक प्रकरण पाये गये थे – 50वर्ष – 01 जनवरी से 31 जुलाई 2023 तक 0 एलाइजा धनात्मक प्रकरण पाये गये है।

    दिनांक

    कुल पर भ्रमण की संख्या

    कुल देखे गये कुलर / पानी टंकी एवं अन्य कन्टेनर की संख्या

    मलेरिया धनात्मक पाये गये

    टेनिकाश उपयोग किया गया। (लीटर ग)

    पम्पलेट वितरण

    01 June. 2023 To 31 July 2023

    4355

    7291

    मलेरिया हेतु जांच की गई

    175

    0

    7

    16500

    1

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    कुत्ते ने रेप किया, 700 मर्दों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल… पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर पीड़ितों का सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    कुत्ते ने रेप किया, 700 मर्दों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल… पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर पीड़ितों का सनसनीखेज खुलासा

    By DabangJune 5, 20260

    नई दिल्ली :- ब्रिटेन से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्रिटिश सांसद रूपर्ट…

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.