कोरबा : जिले के बांगो थाना क्षेत्र के बालको रेंज में एक व्यक्ति भालू के हमले से घायल हो गया। घायल होने के बाद भी ग्रामीण उससे भिड़ गया। भालू के भागने के बाद वह पैदल अपने घर लौटा। तब जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। बता दें कि ग्राम तिलाईडांड निवासी सुमरन साय धनुहार 32 वर्ष अपने एक साथी के साथ जंगल बकरी चराने के लिए गया हुआ था। जहां भालू ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। तब सुमरन भालू से अकेला ही भिड़ गया और लगभग 20 मिनट तक लड़ता रहा। भालू के भागने पर गंभीर रुप से घायल होने के बाद भी पैदल घर लौटा। तब स्वजनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना वन विभाग अमले को भी दे दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

