गरियाबंद : जिले के चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में हजार लोगों की फँसने की खबर सामने आ रही है। बारिश् और सावन महीने की वजह से चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल अपने पूरे सवाब पर है। दूर-दूर से सैलानी इसका लुफ्त उठाने आ रहे पर लगातार बारिश की वजह से चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल से 500 मीटर पहले नाले में पानी सर से ऊपर आ गया, जिसके चलते चिंगरा पगार गए पर्यटक शाम को लौटते वक्त नाले के बाढ़ में फंस गए। जिन्हें सुरक्षित निकालने पुलिस और प्रशासन की टीम ने लागतार पर्यटकों को बाहर निकालने में लगे हुए है। वही देखा गया की ऐसी अनहोनी को टालने के चलते पुलिस विभाग द्वारा पर्यटक स्थल से पर्यटको को बाहर निकालने शाम ढलने के पहले कहा जाता था परन्तु शैलानियो की इस लापरवाही के चलते आज प्रशासन को पर्यटको की सुरक्षा को ले कर काफ़ी परेशानीयो को सामना करना पड़ रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

