राजनांदगांव : जिले के तुमड़ीबोड स्थित एक नर्सरी में मछली मारने गए तीन युवक आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। बताया जाता है कि आज सुबह तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिससे मछली पकड़ने निकले तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ग्राम तुमड़ीबोड के रहने वाले अजय यादव 19 वर्ष, चंपालाल और मोहनलाल आज सुबह बरसते पानी में मछली मारने के लिए घर से निकले। तुमड़ीबोड स्थित नर्सरी में जब तीनों पहुंचे तो एकाएक बिजली गिर गई। जिसमें अजय यादव की मौत हो गई। वहीं चंपालाल और मोहनलाल को जख्मी हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन घायलों का इलाज में जुटा हुआ है। वहीं पुलिस ने अजय यादव की मौत पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

