सरायपाली : महासमुंद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जहां पहाड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक पहाड़ पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह हजार फीट नीचे गिर गया। पूरी घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार युवक पिकनिक मनाने गया हुआ था और शिशुपाल पर्वत के झरने के ऊपर से सेल्फी ले रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसला और वो 1 हजार मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, शिशुपाल पर्वत सरायपाली से 30 किमी की दूरी पर स्थित है, जहाँ बारिश के दिनों में पानी घोड़ाधार जलप्रपात के रूप में करीब 1100 फीट नीचे गिरता है. बारिश के दिनों में यहाँ पर्यटकों की भीड़ होती है. शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

