रायपुर : शिक्षकों की पदस्थापना में गड़बड़ी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा और सहायक ग्रेड-2 को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में संयुक्त संचालक का मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय एवं सहायक ग्रे 2 का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर तय किया गया है। सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश में संशोधन करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किए जाने के निर्देश का उल्लंघन करने पर प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर एस. के. प्रसाद और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

