रायपुर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्री के विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ शासन में सिंचाई पशुपालन मत्स्य एवं संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त दायित्व मिलने पर बिलासपुर से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला ने रायपुर स्थित आवास पहुंचकर बुके प्रदान कर बधाई दी। साथ ही क्षेत्र राजनीति विषयों पर चर्चा हुई।

