कोरबा : उत्तर प्रदेश के बरेली में SDM ज्योति मौर्या का किस्सा अब पूरे देश भर में चर्चित हो गया है। SDM पत्नी की बेवफाई के किस्से ने देश भर के पतियों को सचेत कर दिया है। अब ऐसे किस्से देश भर के कई राज्यों से सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा से सामने आया है जहां एक महिला ने शिक्षिका बनते ही अपने मदजूर पति का साथ छोड़ दिया।
प्रताड़ित पति ने पत्नी की बेवफाई के किस्से सुनाते हुए शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए शिक्षिका पत्नी को बर्खास्त करने की मांग की है। पति ने बताया कि उसे मजदूरी करके पत्नी को पढ़ा लिखाकर शिक्षिका बनाया लेकिन सरकारी नौकरी में आने के बाद पत्नी के अहंकारी हो गई और गैर मर्द के लिए पति को छोड़कर चले गई। बालको क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मजदूर शांति कुमार कश्यप मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत भी की।
शांति कुमार कश्यप की शादी 6 मई 2011 को कोरबा जिले के एक गांव में हुई. तब पत्नी गृहिणी थी। इस दौरान 2 बेटियों का जन्म हुआ। पति ने मजदूरी करके पत्नी को शिक्षिका बनने में मदद की लेकिन शिक्षिका बनने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया। पति ने पत्नी पर अहंकारी होने और किसी गैर मर्द के साथ रहने का आरोप लगाया है। दोनों 10 जुलाई 2021 से ही साथ में नहीं हैं. शांति कुमार कश्यप का अभी तलाक नहीं हुआ है।
पीड़ित पति ने कहा कि मैंने ही उसे मेहनत कर फर्श से अर्श तक पहुंचाया है लेकिन अब उसे बर्खास्त कराना चाहता हूं। मेरे जीवन में कुछ भी नहीं बचा है। मुझे पता है कि मेरी पत्नी ने गैर मर्द से एक संतान भी प्राप्त कर लिया है। परिवार परामर्श केंद्र में एक बार हमारी काउंसलिंग हुई थी वहां भी पत्नी ने झूठ बोला था। मैं अपनी पत्नी पर ठोस कार्रवाई चाहता हूं।

