बिलासपुर : जिले के तारबहार थाना क्षेत्र व्यापार विहार में आज दोपहर एक ट्रांसपोर्टर 5 लाख की उठाईगिरी का शिकार हो गया। दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी निवासी कवर्धा अपनी कार से खरीदी करने के लिए आया था, इसी दौरान वो व्यापार विहार में अपनी कार खड़ी कर खरीदी कर रहा था। तभी कार का कांच तोड़कर 5 लाख रुपये की उठाईगिरी हो गयी। बताया जाता है कि बच्चों के लिए कॉपी-किताब खरीदने के लिए चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी आया हुआ था, इसी दौरान ये वारदात हो गयी। पुलिस अपराधियों की तलाश कल रही है। तारबाहर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुट गयी है।

