रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में रायपुर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 10:45 बजे रायपुर पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस दौरान करीब 7500 करोड़ की सौगात प्रदेश की जनता को दी।
पीएम मोदी ने किया परियोजनाओं का शुभारंभ
रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं का शुभारंभ किया और इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देंगी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाएंगी।

