रायपुर : राजधानी रायपुर में हल्की बारिश हुई। इस बारिश में मोदी के सभा स्थल का डोम गिर गया और एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि डोम में पानी भरा था उसे निकालने के लिए मजदूर चढ़ा हुआ था। उसी दौरान मजदूर गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से जुट गई है। सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्थानीय नेताओं को सभा में करीब डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को सुबह 9:45 रायपुर आएंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रायपुर के साइंस कॉलेज मौदान में बीजेपी कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

