बिलासपुर : शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। अपने पति के द्वारा रोजाना शराब पीने से तंग आकर विवाहिता ने अपने पति को शराब पीने से मना किया था। जिसके चलते दोनों के मध्य विवाद हुआ और पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर गुपचुप अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार भी कर रहा था। तभी पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेकापा निवासी वीरेंद्र निषाद किसान है। उसकी पत्नी कांति निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीरेंद्र ने इस बाबत गांव वालों को जानकारी दी कि जब वह रात को शराब पीकर आया तब उसकी पत्नी ने उसके साथ सोने से इंकार कर दिया और अलग जाकर सो गई । मैं भी दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
वीरेंद्र ने अपनी पत्नी के मायके वालों को इसकी सूचना नहीं दी। और गुपचुप शव का अंतिम संस्कार करने वाला था। पर शव के अंतिम संस्कार से पहले की जाने वाली प्रक्रिया के तहत गांव की महिलाएं जब मृत शरीर को नहला कर हल्दी लगा रही थी। तब उन्हें मृतिका कांति निषाद के गले में चोट के निशान दिखे। गांव की महिलाओं ने चुपचाप गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी दी।

