रायपुर : महाराष्ट्र में तोड़फोड़ वाली पॉलिटिक्स पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लगातार उठापटक चल रहा है। पिछले समय शिवसेना को तोड़ा गया, अभी एनसीपी को तोड़ा गया। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब वह ट्रिपल इंजन हो गया। सरकार नहीं लगता है ऑटो रिक्शा हो गया है 3 चक्के वाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे का चेहरा उतरा हुआ था। रविवार की जो घटना है आने वाले घटनाक्रम के संकेत दे रहा है। मतलब अभी और बहुत कुछ बदलाव होगा। शरद पवार जी ने अभी अपने पत्ते खोले नहीं है। आने वाले समय में और भी राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगा। इस प्रकार की जो घटनाक्रम है आम जनता पसंद नहीं करती, आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

