बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहाँ अज्ञात लोगों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि हमले के बाद कमलेश मंडावी किसी तरह अपनी जान बचाकर कुटरु थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक रविवार को भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा कुटरु के दौरे पर थे। इस दौरान भाजपा नेता कमलेश मंडावी भी साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है अज्ञात लोगों ने जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी के घर घुसकर उन पर हमला किया है। जिससे भाजपा नेता के हाथ और अंगूठे में चोट लगी है, हमले के बाद कमलेश मंडावी किसी तरह जान बचाकर कुटरु थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दिये। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता कमलेश मंडावी के पुत्र की हत्या कर चुके है।इस घटना के बाद से कूटरु इलाके में दहशत बना हुआ है। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपा नेताओं द्वारा इस घटना की निंदा की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

