कोरबा : जिले के दर्री थाना अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना में तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में कार में सवार तीन युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. बताया जाता है कि ये घटना शनिवार देर रात की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. मृतकों में यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी, दीपक सिंह (22 साल), पिता- सदानंद सिंह, राताखार निवासी और रुपेश गोयल (28 साल), पिता- श्याम गोयल, डीडीएम रोड निवासी शामिल है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

