पखांजुर : भानुप्रतापपुर के चवेला में एक बड़ा हादसा हो गया जहां एक नव निर्माणाधीन राइस मिल की 20 फिट ऊंची दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए हैं वहीँ एक मजदूर की मौत हो गई है। 11 घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया था वहीँ 2 घायल मजदूरों का इलाज दुर्गुकोंदल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। भानुप्रतापपुर में एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही थी जिसने अस्पताल में दम तोड दिया है। भानुप्रतापपुर से 4 घायलों को कांकेर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

