मनेन्द्रगढ़ : आदिपुरुष फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की है। मनेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे फिल्मों को बैन करना ही चाहिये, जो इस ढंग से थोपी गयी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि है हिम्मत, जो किसी की जो दूसरे के धर्म को इस प्रकार से कटाक्ष कर दे। आज कल देश के अंदर एक फैशन हो गया है भारत के देवी देवताओं से कुछ भी बोलवा दे। अब ये बहुत हो गया अब ये बर्दास्त लायक नही। भारत मे सनातन को तोड़ मरोड़ के दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि पूरे देश में आदिपुरुष फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। फिल्म में किरदारों के टपोरी वाले संवाद की पूरे देश में आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी फिल्म पर सवाल उठाये हैं। हालांकि फिल्म के डॉयलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने विवादित डायलॉग को बदलने की बात कही है, बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

