रायपुर : साउथ एक्टर प्रभास और कीर्ति सेनन की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद इसका विवाद और भी बढ़ गया है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। वही अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर कहा – हमारे जितने भी आराध्य देव हैं उनकी तस्वीर को छबि को बिगाड़ने का काम हो रहा है। भगवान राम और हनुमान जी का चेहरा विकृत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राम को युद्धक राम के रूप में दिखाया जा रहा है। वहीँ हनुमान जी को एंग्री दिखाया जा रहा है, आखें लाल है, उन्हें क्रोधित रूप में दिखाया जा रहा है। तुलसीदास की रामायण में भगवान् राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा गया है और उसमे जो संवाद है उसे बेहद मर्यादित हैं। इस फिल्म के जो संवाद है वे बेहद निम्न स्तर के हैं। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने रामानंद सागर से कहर रामायण सीरियल बनवाया था।
आदिपुरूष के बहाने पहले उनके चेहरे को विकृत करने की कोशिश की गई वहीं उनके द्वारा बोले गए शब्दो को बजरंगदल के लोग जिन शब्दों का उपयोग करते हैं उन शब्दों को बुलवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी बातों पर थियेटर में आग लगाने वाले आज कहां है। जो लोग धर्म के ठेकेदार बनते हैं वे मौन क्यों है ?
कोयला घोटाले को लेकर कही ये बात
कोयला घोटाले को लेकर सीएम ने कहा कि सभी कार्रवाई बैंगलोर में भाजपा सरकार के दबाव में उक्त प्रकरण को दर्ज किया गया है। आज जांच के उपरांत यह पाया गया की बैंगलोर पुलिस को यह अधिकार नहीं हैं। न्यायालय के समक्ष 13 जून को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। भाजपा अब बेनकाब हो गई है। 120 बी और 384 की धारा को अवैधानिक पाया गया। चलन प्रस्तुत होने के बाद अब ईडी के द्वारा किए गए कार्य भी गलत साबित हो गए हैं।
विदेशी फंडिंग पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि – 15 साल आपकी सरकार रही तो आप क्या किये ? विदेशी फंडिंग पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई है तो फिर कैसे आ रहा है? ये खुद अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। अगर विदेशी फंडिंग आ रहा है तो ये केंद्र की बिना सहमति के नहीं आ सकता है। छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग की बात आरएसएस कर रही तो यह केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़ा किया है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

