रायपुर : जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही आय दिन आग लगने की खबर सामने आ रही इसी बीच एक खबर राजधानी से सामने आई है जहां पंजाब नेशनल बैंक के ATM में भीषण आग लग गई है। घटना अब से कुछ देर पहले की है। आग इतनी भयानक है कि आस पास की दुकानें भी चपेट में आ गई हैं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी दे दें कि मोतीबाग चौक के पास एक कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। जानकारी यह भी आ रही है कि इस भीषण आगजनी से दो एटीएम चपेट में आ गए हैं और वहां रखी कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गई है। कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर कई लोगों के फंसे होने की सूचना भी मिल रही है। वहीँ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
