रायपुर : व्यापम के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। चार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं भरा है, तुरंत ही आवेदन करें। व्यापम की तरफ से जानकारी मिल रही है कि परीक्षा जल्द से जल्द लिया जाना है, ऐसे में आवेदन की तारीख में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। लिहाजा आवेदक तुरंत आवेदन करें। वन विभाग में सहायक प्रबंधक उपार्जन, सहायक प्रबंधक प्रबंधन, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक श्रम अधिकारी, श्रम निरीक्षक और श्रम उप निरीक्षकों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है। वन विभाग की तरफ से जारी भर्ती विज्ञापन के लिए परीक्षा 11 जून को परीक्षा होगी, वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए 17 जून और श्रम विभाग की परीक्षा 18 जून को होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
