रायपुर : रविवार को देश के नवनिर्मित सांसद को देश के नाम किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई सांसद इस अनूठे पल के साक्षी बने। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने इस दौरान नव निर्मित संसद भवन की कुछ फोटो मीडिया के साथ साझा की है। भाजपा के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने नवनिर्मित संसद भवन की सीढ़ियों पर माथा टेककर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया।
संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई सांसद मौजूद थे। भाजपा सांसद सरोज पांडेय, अरूण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय, संतोष पांडेय, सुनील सोनी संसद भवन के उदघाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा सांसदों ने नये संसद भवन के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साक्षा की है। भाजपा सांसद मोहन मंडावी ने भवन के साथ फोटो क्लिक करायी है।

आपको बता दें कि आज ही तमाम विवादों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इसका बहिष्कार किया। तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया। पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे. धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है.
वहीं दूसरे चरण में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के संदेश को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण को पढ़ा. उसके बाद लोकसभा स्पीकर ने अपनी बात रखी और फिर प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन से पहली बार संबोधित किया.
