रायपुर : राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चाकूबाजी करने 2 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी सड्डू के रहने वाले रमाकांत जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो न्यू बस स्टैंड स्थित महिंद्रा बस सर्विस के ऑफिस में कार्य करता है।
प्रार्थी अपने साथी रियाज खान के साथ गत 25 मई को रात्रि ड्यूटी के बाद मोटर सायकल में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। दोनों जब कालीबाड़ी एटीएम के पास पहुंचे थे उसी समय मुकेश बनिया अपने साथियों वहां पहुंचकर रियाज खान गाली गलौच करने लगा। गाली गालौच करने से मना करने पर आरोपी मुकेश बनिया व उसके साथी अपने पास रखें चाकू लकड़ी के बत्ता से हमला कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नगदी रकम 4 हजार रूपए तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लकड़ी का कुटेला जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी में चाकूबाजी करने वाले आरोपी पुराने हिस्ट्रीसीटर हैं। आरोपी मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली सहित अन्य थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट सहित अन्य कई मामलों के लगभग 03 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपी किशन सागर उर्फ टेकचंद सागर पूर्व में मारपीट के प्रकरण में थाना कोतवाली से जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी किशन सागर के विरूद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें वह फरार चल रहा था।
