गरियाबंद : अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में वन विभाग के कई सुरक्षाकर्मियों को चोट भी आई है। घटना गरियाबंद के इचरादी की बताई जा रही है। जहां अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को इस बात की सूचना मिली थी कि इचरादी में बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इचरादी में 65 परिवार मौजूद है। अतिक्रमण की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को अवैध कब्जा हटाने के लिए मौके पर रवाना किया गया था। जैसे ही वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया, ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में वन कर्मी चोटिल हुए हैं। एक सुरक्षा गार्ड का सर फटा है, जबकि दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। फिलहाल हालात काबू में है। वही वन कर्मियों पर हमला करने वाले ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

