रायपुर : छग के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। टीएस सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग का लुत्फ़ उठाया है जिसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।
टी एस सिंहदेव ने वीडियो शेयर कर लिखा – आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं थी। कभी नहीँ!
मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर था, और यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था। यह एक प्राणपोषक और बेहद सुखद अनुभव था। टी एस सिंहदेव ने हजार फ़ीट ऊपर से छलांग लगाईं जिसमे वे आनंद का अनुभव लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री ने अपना अनुभव साझा किया।

